अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आदिवासी समाज के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय पर बेहूदी टिप्पणी कर आदिवासी समाज व संस्कृति का अपमान किया है! मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि विष्णु देव साय जी सिर्फ भाजपा अध्यक्ष ही नही बल्कि संसदीय अनुभव एवं सामाजिक योगदान में मुख्यमंत्री बघेल से ज्यादा प्रभावी और वरिष्ठ है ! तीन बार केंद्रीय मंत्री व कई दफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने वाले नेता के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दास्त से बाहर है।लगता है मुख्यमंत्री अपने पिता की तर्ज पर असंसदीय शब्दो का प्रयोग कर असभ्य परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं और अपनी गोबर उपब्धियों का बखान ओछे शब्दो मे छत्तीसगढ़ की सभ्य परम्परा को तार-तार कर रहे हैं।प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर विगत दिनों मा. न्यायालय ने भी गोबर सरकार की संज्ञा देकर उनके नेतृत्व ,नीति पर सटीक टिप्पणी की थी अब मुख्यमंत्री पत्रकारों के गोबर से संबंधित प्रश्न सुन कर अपना आपा खो देते हैं और अनर्गल बयान देने लगते हैं जो स्वाभाविक रूप से सरकार की एक मात्र फ्लेगशिप योजना के फेल्यूरटी का प्रमाण है।जन जाति कल्याण में भी सरकार बुरी तरह असफल रही है पंडो जन जाति की लगातार मौते आदिवासी नाबालिक बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं और आदिवासीयों की भूमि का जबरन अधिग्रहण जैसे सैकड़ों आरोपों से चौतरफा घिरी कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया अब ट्राइबल नेताओ को टारगेट कर रही है। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी के विरुद्ध मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक बयान की कड़ी भर्तसना की है।
Leave a reply
