अंबिकापुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आऊटरीच ब्यूरो अंबिकापुर एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में 24 नवंबर को अंबिकापुर जिला सरगुजा में “आजादी के अमृत महोत्सव ” अंतर्गत 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि विषय पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वांचन अधिकारी श्री सी.एस.पैकरा , जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, समाज सेविका सु.श्री वन्दना दत्ता, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्धिकी, ब्यूरो प्रभारी श्री हिमांशु सोनी तथा बहुतायत संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही। स्वागत प्रतिवेदन एम सिद्दीकी के द्वारा किया गया। इन्होंने बताया कि टीकाकरण के इस अभियान को सफल बनाने में हम सभी का अहम योगदान है। भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के सिर्फ 9 महीने के अंदर ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया गया। अपने उदबोधन मे मुख्य अतिथि महोदय श्री सी. एस. पैकरा ने छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरुक किया और कहा की 100% प्रतिशत टीकाकरण के द्वारा ही हम भारत को कोरोना मुक्त बना सकते है। इसी तारतम्य मे श्री गिरीश गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि जो भारत वर्ष ने हासिल की है यह हम सब के लिए गर्व की बात है, लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करके ही हम देश को कोरोना मुक्त बना सकते है। इसी तारतम्य मे ब्यूरो प्रभारी श्री हिमांशु सोनी ने बताया कि इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत इसी साल 16 जनवरी को हुई थी और सिर्फ 279 दिनों में 135 करोड़ आबादी वाले भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया.कार्यक्रम के दौरान “टीकाकरण जागरूकता” विषय पर मेंहदी ,रंगोली , चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्च. माध्य. शाला की छात्राओं ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। जिसमे विजित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महात्मा गांधी जी के जीवन पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ब्यूरो प्रभारी द्वारा एक प्रश्न-उत्तरी मंच का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए साथ ही सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोक प्रसिद्ध बेल मेटल ढोकरा कला,गोदना कला, काष्ठ कला,भित्ति चित्र पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जो काफी ज्यादा लोकप्रिय कलाकृतियां हैं। कार्यक्रम में वैक्सिनेसन से संबंधित सेल्फी जोन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे छात्र छात्राओं ने खूब सेल्फी ली। साथ ही कार्यक्रम में रमेश यादव, अंजू माला, जागेश्वर, निधि पांडेय, राजेश एम.टी.एस., वंदना मानिकपुरी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच का संचालन एवं कार्यक्रम का समापन सुनीता दास ने किया।
