samvaad
छत्तीसगढ़

शहर में दो सूने मकान में चोरी की वारदात

अंबिकापुर। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। चोर सूने मकान का अपना निशाना बना रहे हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र में दो सूने मकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुन्दुरडिहारी निवासी अनिल टोप्पो  जल संसाधन विभाग में वर्ग-२ के पद पर कार्यरत हैं। वे २१ नवंबर की शाम को पांच बजे अपने परिवार के साथ बच्चे का इलाज कराने रांची गए थे। २३ नवंबर की रात २.३० बजे वापस लौटे जो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे ५५ हजार रुपए नहीं थे। अज्ञात चोरों ने रुपए पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। वहीं दूसरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का ही है। महुआपरा निवासी देवन्ती गुप्ता लाइफ इंश्योरेंस में काम करती है। १८ नवंबर की शाम को शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ सीतापुर गई थी। दूसरे दिन वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लगभग १ लाख के जेवरात व ७४ हजार रुपए नकद नहीं थे। उसने भी इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा ३८०, ४५७ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply