अंबिकापुर नगर के 3 हजार से ज्यादा परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग के द्वारा गीले कचरे का घरों में निष्पादन किया जा रहा है। निगम द्वारा तैयार खाद का विक्रय कर आय अर्जन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी कार्य हो रहा है। नगर में निकलने वाले मलबे का प्रोसेसिंग कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे है। इसके अलावा स्वच्छता दीदियों द्वारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी नगर के स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
स्वच्छता दीदियों के सहयोग से मिले 3 अवार्डनिकाय के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों द्वारा जन सहयोग से अंबिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए कार्य किया गया है। निगम द्वारा किए गए कार्य एवं् नागरिक फीडबैक के आधार पर शनिवार को अंबिकापुर को भारत सरकार द्वारा 5 स्टार शहर, प्रेरक दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड अनुपम नगर एवं 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में द्वितीय सबसे स्वच्छ शहर से पुरस्कृत किया गया।
कचरे से एक महीने में 20 लाख की आयवर्तमान में अंबिकापुर में 18 एसएलआरएम केंद्रों में 470 दीदियां कार्यरत है, जो 48 वार्डों से डोर-टू-डोर कलेक्शन कर रही हैं। प्रतिदिन 51 मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस कर कचरे के विक्रय से प्रतिमाह 5 से 6 लाख एवं यूजर चार्ज से 15 लाख कुल 20 से 21 लाख प्रतिमाह आय अर्जित की जा रही है।
…………………………….
