राज्य सरकार माफियाओं को दे रही है संरक्षण-रामसेवक पैकरा
देश के अन्य राज्यों की तुलना मे छत्तीसगढ़ में डीजल पेट्रोल मंहगा,सरकार करे वैट टैक्स में कटौती- बाबूलाल अग्रवाल
बिहारपुर- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सूरजपुर जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय सूरजपुर में राज्य सरकार से पेट्रोल डीजल में दाम कम करने व वेट टेक्स घटाने की मांग को लेकर दो घंटे तक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया | विरोध प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ,प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,अजय गोयल जिला महामंत्री द्वय राजेश महलवाला ,मुरली सोनी के नेतृत्व में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार जमकर हमला बोला |पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में दोमूहेपन और ग़लतबयानी का रिकॉर्ड कायम किया है वह हर उस बात का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश करती है जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होती है .उन्होंने कहा कि इतनी अयोग्य , अक्षम और झूठी सरकार आजतक कभी नहीं देखी किसी ने पेट्रोल – डीजल पर मूल्यवृद्धि भी इस का एक बड़ा उदाहरण है . मोदी जी ने बड़ा दिल दिखाते हुए 10 रु डीजल पर व 5 रु पेट्रोल की कीमत कम कर एक बड़ा फैसला लिया है . इसके बाद प्रदेशों से भी यह अपेक्षा थी कि वह वैट कम कर जनता को राहत देगी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर भी केवल और केवल निम्नस्तरीय , निंदनीय राजनीति कर रहे हैं . पूरा प्रदेश माफिया राज के चंगुल मे है तथा रेत, शराब सरकार के संरक्षण मे माफिया संचालित कर रहे हैं भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है केन्द्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों 10 रू की कमी कर राहत देने का काम किया लेकिन प्रदेश की अहंकारी भूपेश सरकार वैट नही घटा रही है जिससे डीजल पेट्रोल पडोसी राज्यों की तुलना मे छत्तीसगढ़ मे मंहगा बिक रहा है |यह दुखद है भारतीय जनता पार्टी साफ़ – साफ़ तौर पर कांग्रेस को यह कहती है कि वह वैट की दर काफी कम कर जनता को राहत दे उन्होंने कहा हम सब जानते हैं कि पेट्रोल व डीजल पर टैक्स का बड़ा हिस्सा राज्यों को सीधे मिलता है 25 प्रतिशत तो सीधे बैट के रूप में और फिर 1/2 रुपया सेंस के रूप में कांग्रेस ले रही है . सेस के पैसे का क्या करती है वह यह भी नहीं बताती|उन्होंने आरोप लगाया कि सूरजपुर जले सहित पूरे प्रदेश में माफिया राज है भाजपा का जांच दल इन दिनो रेत खदानों का दौरा कर रहा है तो माफिया मशीनरी लेकर भाग रहे हैं|उन्होंने रेत अवैध उत्खनन व परिवहन मे राज्य सरकार व जिला प्रशासन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया | उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है आखिर ये सारे पैसे कहां जा रहे क्या जनता ने कांग्रेस को वोट यूपी – बंगाल बिहार चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाने के लिए दिया है ? आज प्रदेश के ज़रे ज़रें को कर्जदार बना दिया है कांग्रेस ने टैक्स भी बढ़ा रही है , सेस भी ले रही है और कर्ज़ भी ये सारे पैसे विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने के अलावा और कहां खर्च किया जाता है , आजतक उसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है . कांग्रेस की गुटीय राजनीति का यह आलम है कि खुद संबंधित कैबिनेट मंत्री टी . एस . सिंहदेव कह रहे हैं कि वैट कम होना चाहिए लेकिन उस पर भी कुंडली मारे बैठी हुई है भूपेश सरकार ऐसे में महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेशर्मी की पराकाष्ठा है . कांग्रेस किस मुंह से प्रदर्शन कर रही है ? न केवल पेट्रोल में कीमत बढ़ा रही है भूपेश सरकार बल्कि आज कांग्रेस के कारण सीमेंट के दाम इनके अवैध वसूली के कारण दुगने हो गए हैं हर उत्पाद पर अन्य टैक्स के अलावा ‘ भूपेश टैक्स ‘ भी लग रहा है . सीमेंट के दाम 330 रूपये प्रति बोरी तक जा पहुंचा है . रेत माफियाओं से मिलीभगत कर 5000 की रेत 15000 में बिक रहा है . भाजपा साफ़ – साफ़ भूपेश सरकार को यह चेतावनी देती है कि वह जल्द से जल्द वैट घटा कर पेट्रोल – डीजल की कीमत कम करे . सीमेंट और रेत आदि की दलाली करना छोड़े | प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ,प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ,अजय गोयल ने भी राज्य सरकार को कोसते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम मे वैट टैक्स घटाने की मांग की |इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, संदीप अग्रवाल शशिकांत गर्ग ,मुकेश गर्ग, थलेश्वर साहू,शशि तिवारी, सत्यनारायण जायसवाल, दीपेंद्र चौहान, रामानंद जायसवाल,लक्ष्मी राजवाड़े, मोहिनी झा,ज्योति सिंह, रामकरण साहू,कपिल पाण्डेय, सुनील गुप्ता,राजेश्वर तिवारी, रविंद्र भारती, राजेश पाण्डेय, भगवान मिश्रा, अशोक यादव, राजेश साहू,आशीष सिंह, आनंद सोनी, रामशिरोमणि साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, सतेंद्र राजवाड़े, अमीर चंद ,दुर्गा शंकर शिति कांत,सहित बडी़ संख्या मे भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे|
22नवंबर को प्रतापपुर के भैसामुड़ा मे भाजपा का प्रदर्शन
इलाके मे चल रहे रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा जंगी प्रदर्शन करने जा रही थीं|पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर भैसामुड़ा चौक पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है|
