सूरजपुर। भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विषेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करने एवं उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रथम सोपान में जिला-स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम से गूगल मीट पर यहां महाविद्यालय द्वारा प्राचार्य एवं अपर संचालक, उच्च शिक्षा, क्षेत्रीय कार्यालय डॉ. एस. एस. अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने प्रतिनिधित्व किया। प्रतिभागियों ने विषय – ‘‘इस सदन की राय में निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय एवं समान भागीदारी लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी‘‘ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विषय वस्तु के ज्ञान, प्रस्तुतिकरण एवं समयबद्धता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। जिसमें कु. रेशमा सिद्दीकी शासकीय महाविद्यालय सूरजपुर ने प्रथम, वर्षा गुप्ता शासकीय महाविद्यालय जरही डुमरिया ने द्वितीय तथा अटल बिहारी पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र भूषण मिश्र प्राध्यापक नोडल अधिकारी ने किया तथा निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक तुलसीराम राहंगडाले, संदीप कुमार सोनी एवं भानू प्रताप अहिरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave a reply
