samvaad
छत्तीसगढ़

धान खरीद केंद्रों में करें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त-राहुल

0  संवेदन व अति संवेदनशील केंद्रों को चिन्हित कर निगरानी रखने कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश 

0 हुई समय-सीमा की बैठक 

सूरजपुर। बुधवार को प्रभारी कलेक्टर  राहुल देव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न गौठानो की गतिविधियों की जानकारी लेकर  पशुओं के लिए पर्याप्त चारा की उपलब्धता हेतु पैरादान के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित ब्लॉक एवं जिला स्तरीय जनसंवाद शिविर के दौरान प्राप्त मांगो एवं समस्याओं के आवेदनों के निराकरण किए जाने हेतु राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, लीड बैंक, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रेडा विभाग सहित अन्य विभागों के लंबित आवेदनों की जानकारी ली तथा विभागों को शेष बचे प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेकर उन्होंने  लंबित प्रकरणों एवं अभिलेख को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने,  प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त भवन के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था कर जल्द समय अवधि में ब्रांडिंग करने कहा ताकि जरूरतमंद लोगों को सुविधा दी जा सके। उन्होंने वैक्सीनेशन के कार्य, ब्लड बैंक बिश्रामपुर, एएनएम भर्ती के मामले को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्य को भी प्रगति के लिए निर्देशित किया है।   समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग जनों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 85 प्रतिशत से अधिक जो दिव्यांग है उन्हें नियमानुसार इलेक्ट्रिकल ट्राई साइकिल की सुविधा उपलब्ध कराने, क्रेडा विभाग के अंतर्गत विभिन्न गौठान में सोलर की व्यवस्था की गई है जो खराब हो गए हैं उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए।  राहुल ने शासन के निर्देशानुसार 1 दिसंबर से धान खरीदी किया जाना है उसकी तैयारी रखने खाद्य विभाग को निर्देशित किया तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिन्हित कर निरंतर निगरानी रखने अधिकारी, कर्मचारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान प्रभारी वनमण्डलाधिकारी  बी.एस.भगत, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, एसडीएम रवि सिंह, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक,  बजरंग वर्मा एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

0 जनदर्शन में कोईली को मिला व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र
जनसंवाद सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रभारी कलेक्टर ने पहुंचे एक-एक ग्रामीणों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने उनके आवेदनो को गंभीरता से लेते हुए सार्थक निराकरण का भरोसा दिया। जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी- अपनी समस्या एवं मांगे रखी जिसमें प्रमुख रुप से चिटफंड के अंतर्गत पैसा वापसी, भृत्य एवं चौकीदार पद के लिए आवेदन पत्र, जमीन बंटवारा संबंधी समस्या, कोयला खदान खनन से आश्रित ग्रामों में घरों के खराब होने की समस्या, तालाब निर्माण, मुआवजा भुगतान, गाय शेड निर्माण, स्टॉप डेम निर्माण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इसे प्रभारी कलेक्टर ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्यवाही करने की भरोसा दिलाया। शिक्षा विभाग में भृत्य एवं चौकीदार पद के लिए आवेदन प्राप्त हुए जिसे संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्राम बस्कर, ग्राम पंचायत बड़सरा, भैयाथान से अपनी बेटी बसंती के साथ आई श्रीमती कोईली जो वृद्ध दिव्यांग एवं श्रवण बाधित है। जिन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा उपसंचालक बेनेडिक्ता तिर्की की उपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर  शिव बनर्जी के द्वारा ट्राईसाईकिल एवं श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। 

Leave a Reply