samvaad
छत्तीसगढ़

बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के तहत163 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण


सूरजपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह  के मार्गदर्शन में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के तहत 163 बच्चो का नेत्र परीक्षण किया गया। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई के नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा बसदेई एवं प्राथमिक शाला नवापारा, गोंड़पारा, बहेरापारा में शालेय छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें कुल 163 बच्चों का नेत्र जांच किया गया जिसमें 7 बच्चों को दृष्टिदोष पाया गया व 3 बच्चो को विटामिन ए की कमी होने पर विटामिन ए खुराक पिलाई गई तथा एक बच्चे को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply