अंबिकापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवान पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संघटक लाल जी भाई देसाई के निर्देशन एवम् अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र एवम् अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संघटक अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघटक शिव प्रसाद अग्रहरी के नेतृत्व में ग्राम कतकालो में जनजागरण पद यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से किया गया, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद सोनी ने जनजागरण पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली गांव में भ्रमण करते हुए जोशीले नारों से कांग्रेस सेवादल के स्वयं सेवकों ने भाजपा की केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया तत्पश्चात रैली कार्यक्रम स्थल में पहुंची जहां सेवादल सरगुजा के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरी जी ने देश में बढ़ती मेंहगाई, डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि से जनता एवं किसानों ने मोदी सरकार का मुखर विरोध किया एक और जहां नोट बंदी किसानों के तीन काले कानून व्यापारियों के ऊपर जीएसटी से व्यापारी किसान एवम् आम जनता का जीवन दयनीय होता जा रहा है,श्री अग्रहरी जी ने कहा कि दिन प्रतिदिन देश कि आर्थिक स्थिति कमजोर होती का रही है किसान विरोधी तीन काले कानूनों से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं हम सबको मिलकर केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है और देश में भारतीय राष्ट्रवाद को पुनः स्थापित करना है। दिनों का सब्ज बाग दिखाकर जनता को केवल जुमलों के भाषण से देश में अधिक दिनों तक नहीं चला जा सकता, देश की जनता अब जुमलों को समझ चुकी है, ग्रामीण जनों ने मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते रहने पर विशेष जोर दिया, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ महामंत्री राजेश पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार को झूटी पार्टी करार देते हुए कहा कि बढ़ती मंहगाई से आमजनों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री आरिफ खान जीऔर सेवादल के महामंत्री अमन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर राम प्रसाद सोनी , दीन साय रजवाड़े, पारस राजवाड़े,राजेश रजवाड़े, ओम प्रकाश दुबे, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, धनीराम, रामदेव पांडे सहित कांग्रेस सेवादल के
