samvaad
छत्तीसगढ़

14 नवम्बर को होगा पैन इण्डिया लीगल अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान का समापन

बलरामपुर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया लीगल अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान का समापन समारोह 14 नवम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्रीएन. व्ही रमन्ना मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया एवं पैटर्न-इन-चीफ नालसा मुख्य अतिथि होंगे तथा श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार, न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया एवं कार्यपालक अध्यक्ष नालसा, न्यायमूर्ति श्री ए.एम. खनविलकर, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया एवं अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेस कमेटी तथा श्री के.के. वेणुगोपाल अटार्नी जनरल भारत सरकार विशेष अतिथि होगें। समापन समारोह का सीधा प्रसारण नालसा के यू-ट्यूब चैनल https://youtu-be/qDEp YLr3jK4  पर किया जायेगा।

Leave a Reply