samvaad
छत्तीसगढ़

निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का 16 को


सूरजपुर। एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम के तहत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा यहां जिला चिकित्सालय में 16 नवंबर को समय प्रातः 10 से 3 बजे तक किया गया है। जिसमें समस्त कैंसर सभावित मरिजो का जांच एवं उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्सों के द्वारा किया जायेगा। कैंसर कैंप में समस्त पुरुष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका ब्लड प्रेसर एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैम्प का लाभ ले सकते हैं  अंग्रिम पंजीयन के लिए डॉ. दीपक जायसवाल एन.सी.डी. नोडल मो, डॉ. अनिशराम चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. आशुतोष कोशले चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply