samvaad
छत्तीसगढ़

अवैध धान बिक्री पर शिकंजा कसने संयुक्त टीम बनाकर निगरानी के निर्देश 0 कलेक्टर ने ली संयुक्त समीक्षा बैठक

सूरजपुर। आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सभी जनपद पंचायत के सीईओ मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने समस्त अधिकारियों को अपने विकासखण्ड अंतर्गत सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य फील्ड के अमलों से समन्वय कर कोविड 19 वैक्सीनेशन की संख्या शत प्रतिशत करने निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को समस्त फील्ड कर्मियो से संपर्क कर कोविड वैक्सीनेशन कार्य के प्रति जागरूक करने कहा एवं सभी अमलों को इस कार्य के प्रति प्राथमिकता से कार्य हेतु एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने केनापारा में विभिन्न विभागों के लिए बहुउद्देशीय कार्य के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन सभी कार्य आदेश पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक एवं जिला स्तरीय जनसंवाद में आए आवेदनों के बचे हुए संबंधित प्रकरण को शीघ्र निराकरण करने कहा है। कलेक्टर ने बैठक में धान खरीदी के तैयारियों की जानकारी ली तथा अवैध धान बिक्री पर शिकंजा कसने संयुक्त टीम बनाकर निरंतर निगरानी करने व हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ-साथ चेक पोस्ट के स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply