सूरजपुर।कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण एवं बचाव हेतु पात्र नागरिकों को कोविड-19 का शत प्रतिशत वैक्सीन लगाये जाने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने शनिवार को सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम बसदेइ एवं भैयाथान ब्लॉक के ग्राम जूर, बंजा, डबरी पारा, कुसमुसी में डोर टू डोर वैक्सीनेशन चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों एवं परिजनों को कोरोना से बचने एवं प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाने समझाइश दी। जिस पर डबरीपारा के रामकुमार, बैजनाथ, सुखमनिया ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। सीईओ ने ग्राम के सरपंच, सचिव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को पात्र हितग्राहियों का डोर टू डोर जाकर शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने निर्देशित किया।
0 टीकाकरण हेतु पीडीएस केंद्र में है व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पीडीएस केंद्र में भी वैक्सिंग लगाने की व्यवस्था की गई है। जिससे राशन लेने आने वाले हितग्राही वैक्सीन लगाकर लाभान्वित हो सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ ने पीडीएस केंद्र जूर पहुंच कर वैक्सिन लग रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी राशन लेने आए नागरिकों को कोविड वैक्सीन की जानकारी देकर सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी सरपंच, सचिव व पंच सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को शत प्रतिशत वैक्सिन के लिए मोहल्ला, पारा में शिविर लगाने के निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजा पहुंचे जिपं सीईओ ने पहला एवं दूसरा डोज वैक्सीनेशन किए जाने की जानकारी ली एवं जिनका पहला डोज का टीका नहीं लगा है तथा जिनका पहला टीका लग चुका है उनका निश्चित समय अवधि में दूसरा टीका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन पात्र हितग्राहियों का टीका लगना शेष है उन्हें डोर टू डोर जाकर शत प्रतिशत टीका लगाने निर्देशित किया है।निरीक्षण के दौरान सीईओ ने उपस्थिति पंजी, वार्ड कक्ष, प्रसूता कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, लैब, भंडार कक्ष, औषधि कक्ष का निरीक्षण किया तथा भंडार कक्ष में उपलब्ध औषधियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीपेज हो रहे दीवार को मरम्मत करने तथा कक्ष एवं परिसर को सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भैयाथान तहसीलदार ओ.पी. सिंह, टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, एसडीओ आरईएस श्री कुजूर, जनपद सीईओ भैयाथान, आर.डी. साहू, एपीओ कीर्ति कुसरो, सुश्री स्वाती, मनीष सिन्हा, विजय एक्का, संजय सिंह, एस.पी. मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अशोक साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
डोर टू डोर चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण 0 सीईओ की समझाईश पर उत्साह के साथ लोगो ने लगवाया टीका

Leave a reply