सूरजपुर। शुक्रवार को जिला प्रशासन की एक नई अभिनव पहल कि शुरुआत की गई है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के जन संवाद कक्ष में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु सहयोगी जनसंवाद खोला है। जिसमें जिले में पदस्थ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपनी समस्याओं को सीधे व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। सहयोगी हेल्पडेस्क में नियम भी बनाए गए है। जिले में पदस्थ जो अधिकारी कर्मचारी हैं स्वयं उपस्थिति होते हैं तो उक्ति व संस्था में अनुपस्थिति माना जाएगा साथ ही जो आवेदन न्यायालय के विचाराधीन हैं सहयोगी जनसंवाद में ग्राहय नहीं होंगे। कलेक्टर के निर्देश पर हेल्प डेस्क प्रभारी प्रतिभा मारकंडे को बनाया गया है।
जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल की नई शुरुआत जिले में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की लिए सहयोगी हेल्प डेक्स नंबर जारी

Leave a reply