samvaad
छत्तीसगढ़

हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता0 फूंका पूर्व केंद्रीय मंत्री का पुतला

सूरजपुर। भाजयुमो प्रदेश  संगठन के आह्वान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के किताब में हिंदू धर्म हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से की गई है। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में जिले के लटोरी मंडल में  पूर्व केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें भाजयुमो कन्या शक्ति संयोजिकाओं व कार्यकर्ताओं ने पुतले की जमकर पिटाई की साथ ही सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद व होश में आओ के नारे लगाए गए। पुतला दहन कराए जाने पर पुलिस अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमे झपटी भी हुई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से सलमान खुर्शीद  के विवादित मामले में एफ आई आर और उनके पब्लिकेशन पर रोक लगाने की मांग की है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजयुमो रविंद्र भारती  युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सोनी  भाजपा महामंत्री भोग प्रसाद राजवाड़े मंत्री ठाकुर सिंह पैकरा दुष्यंत तिवारी सविता देवांगन   विप्लब विश्वास धन कुमार पैकरा सुरजीत कुमार जीतू मानिकपुरी अभय जयसवाल सरदार सिंह महितम सिंह कृष्णा राजवाड़े डेविड यादव कलावती सिंह  संजय सोनपाकर राहुल मिंज सुखदेव यादव नागेंद्र कुशवाहा दुर्गेश  टॉप लाल राहुल दुबे रोशन ठाकुर ज्योति अजीत सोनी समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply