सूरजपुर। यहां सर्किट हाऊस में रविवार को तीरंदाजी संघ की बैठक आयोजित की गई है। गत कुछ वर्षों से यहां के खिलाड़ी तीरंदाजी में जिले प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भी एक बच्चे का सिल्वर मेडल के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है इसको ध्यान में रखते हुए यहां तिरन्दाजी संघ की बैठक रविवार को आयोजित किया गया है। उक्त बैठक में जो भी गणमान्य नागरिक तिरंदाजी संघ से जुड़ना चाहते हैं उनसे रविवार को 12 बजे तक सर्किट हाउस में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
Leave a reply
