0 पुलिस अधिकारी सुनेंगे लोगो की समस्याएं0 मौके पर होगा निराकरण
*सूरजपुर*। आमजनता की समस्याओं से रुबरु होने एवं उनकी दिक्कतों के त्वरित निराकरण के लिए जिले में पुलिस प्रशासन का जनदर्शन कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रारम्भ किये गए जनदर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक से लेकर एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी अपने कार्यालय व थाना-चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जनता की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करेंगे। उक्ताशय का आदेश पुलिस श्रीमती भावना गुप्ता ने बुधवार को जारी करते हुए जिला स्तर पर स्वयं जिला पुलिस कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को बैठेंगी, इसके अलावा जिला पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर प्रत्येक बुधवार, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने प्रत्येक गुरूवार को, सीएसपी, एसडीओपी प्रत्येक शुक्रवार एवं सभी थाना-चौकी प्रभारी प्रत्येक शनिवार को अपने-अपने अनुभाग मुख्यालय व थाना-चौकी में 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित रहकर जनदर्शन के माध्यम से आमजनता की समस्या का यथासंभव निराकरण करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन कार्यक्रम के साथ-साथ थाना-चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश जारी किए है। इस दौरान प्राप्त शिकायत के निराकरण की मॉनिटरिंग करने के लिए एएसपी मुख्यालाय पी.एस.महिलाने को सेल प्रभारी नियुक्त किया है जो इसके साथ-साथ संवाद शाखा के माध्यम से प्राप्त होने वाले के शिकायतों का त्वरित निराकरण कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Leave a reply
