सूरजपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका समेत जिले के प्रेमनगर व भटगांव नगर पंचायत को स्टार रैटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। नामांकित निकायों को आगामी 20 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों विज्ञान भवन नई दिल्ली में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल एवं सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वर्ष स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, और सभी निकायों में संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों का केन्द्रीय टीम द्वारा समय-समय पर निर्धारित मापदण्डों के आधार पर सर्वेक्षण कर स्टार रैटिंग प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग लेने के लिए सूरजपुर नगरपालिका ने भी स्वयं को प्रतिस्पर्धा में नामांकित किया था। जिसमें स्टार रैटिंग प्राप्त होने पर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए चयन किया गया है।
0 अवार्ड लेने अध्यक्ष व सीएमओ जाएंगे दिल्लीनगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव ने आदेश जारी कर बताया कि आगामी 20 नवम्बर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति की अध्यक्षता में उक्त अवार्ड प्रदान किया जायेगा। अवार्ड के लिए नपाध्यक्ष के.के. अग्रवाल तात्कालिक सीएमओ क्षितिज सिंह, भटगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष सूरज गुप्ता एवं सीएमओ प्रवीण उपाध्याय के अलावा प्रेमनगर से सीएमओ एम एल घहवरिया व संयुक्त संचालक वासूदेव चैहान 17 नवम्बर को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सफाई मित्र चैलेंज अवार्ड के लिए नगरपालिका हुआ चयनित 0 विज्ञान भवन में राष्ट्रपति करेंगें नपाध्यक्ष व सीएमओ को सम्मानित

Leave a reply