samvaad
छत्तीसगढ़

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन 12 को

अंबिकापुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, सरगुजा जिला समिति, अंबिकापुर के सीपी शुक्ला द्वारा प्रेस विज्ञप्त जारी कर बताया गया कि दिनांक 12 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार  को पार्टी का जिला सम्मेलन अंबिकापुर में खरसिया रोड स्थित अग्रसेन भवन में होगा जिसमें पूरे जिले से लगभग 100 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है । सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के पूर्व राज्य सचिव कामरेड एमके नंदी द्वारा किया जाएगा तथा पिछले 3 बरस की पार्टी की गतिविधियों एवं पार्टी विकास पर तथा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर रिपोर्ट जिला सचिव कामरेड बाल सिंह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जिसे बहस कर पारित किया जाएगा अंत में नई जिला समिति का गठन होगा । सम्मेलन में देश एवं सरगुजा जिला की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श कर प्रस्ताव पास किया जाएगा ।समापन भाषण राज्य सचिव कामरेड संजय पराते द्वारा दिया जाएगा एवम धन्यवाद ज्ञापन कामरेड सीपी शुक्ला

Leave a Reply