samvaad
छत्तीसगढ़

गौठानो में नही हुई गौवर्धन पूजा, जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

भैयाथान। विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले पंचायतों में स्थित गौठानों में गौवर्धन पूजा मनाने की परंपरा रही  है। छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तब से यह परंपरा निरंतर मनाई जा रही थी।परंतु इस बार यह परंपरा औपचारिकता में ही सिमट कर रह गई।  विकासखण्ड में इस बार नाम मात्र के गौठानो में गोवर्धन पूजा कर शासन की योजनाओं की इतिश्री कर ली गई। ज्ञात हो कि बीते वर्षों में ब्लॉक अंतर्गत गोबर खरीदी कर रहे गौठानो के साथ- साथ निर्माणधिन गौठान में भी परंपरागत रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई जाती रही है। लेकिन इस बार माजरा कुछ अलग ही था।अगर सूत्रों की माने तो इक्का दुक्का गौठानो को छोड़कर अन्य किसी भी गौठानो में गोवर्धन पूजा नही हुई और ना ही किसी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित ही किया गया है।जिससे जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है।0 गोवर्धन पूजा हेतु जिला प्रशासन ने दी थी सूचना
इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ आर डी साहू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गोवर्धन पूजा मनाने को लेकर सूचना दी गई थी। जिसे सभी पंचायतों तक भेजने को कहा था।दीपावली में मै छुट्टी में चला गया था। कहाँ कहाँ  पूजा हुई है इसकी जानकारी मुझे नही है। प्रशासन के द्वारा ऐसा कोई आदेश नही था कि जिसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाया जा सके।
0 यह तो संबंधित अधिकारी ही बता पाएंगे
 इस संबंध में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती विद्यात्री प्रताप सिंह देव ने कहा कि गौठानो में गोवर्धन पूजा हुई है या नही इसकी जानकारी मुझे नही है और न ही किसी पंचायत से इस प्रकार के आयोजन का आमंत्रण आया है।जबकि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।अधिकारियों द्वारा इसे अनदेखा कैसे किया जा रहा है।यह तो वे ही बता पाएंगे।

Leave a Reply