samvaad
छत्तीसगढ़

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु तृतीय चरण का ऑनलाईन कॉउंसलिंग 08 नवम्बर से


बलरामपुर / शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 08 नम्वबर से प्रारंभ हो गई है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में संचालित 03 वर्षीय डिप्लोमा सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में द्वितीय चरण में प्रवेश के बाद रिक्त रह गई सीटों पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा, जिसका आधार सीजी-पीपीटी 2021 की परीक्षा एवं 10वीं पास को मेरिट सूची के आधार बनाया जायेगा। ऑनलाईन कॉउंसलिंग के लिए वेबसाईट सीजीडीटीई रायपुर डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओव्ही डॉट इन में ऑनलाईन आवेदन 08 नवम्बर से 11 नवम्बर तक प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, दस्तावेजों का परीक्षण 08 नवम्बर से 11 नवम्बर तक प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, सीट का आबंटन 13 नवम्बर एवं आबंटित संस्था में प्रवेश 15 नवम्बर से 16 नवम्बर तक प्रातः 11.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक किया जायेगा।

Leave a Reply