बलरामपुर / जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के सामान्य सभा की बैठक 12 नवम्बर दिन शुक्रवार को दोपहर 02.00 बजे से कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने समिति के सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में जिला पंचायत 15वें वित्त योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 का जिला पंचायत विकास योजना निर्माण के संबंध में चर्चा, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष की अनुमति पर अन्य विषय पर चर्चा की जायेगी।
