samvaad
छत्तीसगढ़

कोविड से मृतक व्यक्तियों के आश्रितों को 20 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि वितरितकलेक्टर की पहल पर अन्य आवेदनों का भी हो रहा है शीघ्र निराकरण

बलरामपुर/ जिले में कोरोना महामारी से मृत व्यक्तिओं के परिजनों को अब तक 20 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदाय की गई है। कोविड-19 से जिले में 128 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदाय किया जाना है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों से  प्राप्त आवेदन के शीघ्र जांच एवं सत्यापन उपरांत आश्रितों को आर्थिक सहायता का भुगतान करने के निर्देश दिये थे। अधिकारियों ने अब तक जिले में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन उपरांत 41 लोगों को 50-50 रूपये की राशि अंतरित कर दी है तथा नवीन प्राप्त 28 आवेदनों का सत्यापन कार्य जारी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन द्वारा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रित, परिजन के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि निर्धारित किया गया है। संबंधित मृतक के परिवार द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के माध्यम से दावा प्रस्तुत करने पर जिला प्रशासन द्वारा जांच व सत्यापन उपरांत अनुदान राशि सीधे आश्रितों के खाते में अंतरित की जा रही है।
निराकृत किये गये 41 प्रकरणों में विकासखण्ड शंकरगढ़ में 13 लोगों की मृत्यु होने पर 6 लाख 50 हजार रूपये, विकासखण्ड राजपुर में 05 लोगों की मृत्यु होने पर 2 लाख 50 हजार रूपये, विकासखण्ड कुसमी में 05 लोगों की मृत्यु होने 2 लाख 50 हजार रूपये तथा विकासखण्ड बलरामपुर के 18 लोगों की मृत्यु होने पर आश्रितों को 9 लाख रूपये सहायता राशि प्रदान की गई है।

Leave a Reply