अंबिकापुर. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्ती हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार विनोद राम पिता विफैया राम उम्र २० वर्ष सन्ना जशपुर का रहने वाला था। वह शुक्रवार को बाइक से कहीं गया था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Leave a reply
