samvaad
छत्तीसगढ़

जनसंवाद के लंबित आवेदनों का त्वरित करे निराकरण0 विभाग प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसंवाद में प्राप्त आवेदन के निराकरण के संबंध में प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में कलेक्टर ने  जिले में संचालित ब्लॉक एवं जिला स्तरीय जनसंवाद शिविर के दौरान प्राप्त मांगो एवं शिकायतों  के आवेदनों के निराकरण किए जाने राजस्व, शिक्षा , लीड बैंक, स्वास्थ्य , वन , पंचायत , खाद्य , महिला एवं बाल विकास , क्रेडा विभाग सहित अन्य विभागों के लंबित आवेदनों की जानकारी ली तथा शेष बचे प्रकरणो को विभागों को जन संवाद में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से समय में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों  को लंबित प्रकरणों के निराकरण किए जाने की जानकारी से प्रतिदिन अवगत कराने कहा तथा सभी शासकीय कार्यालयों का निरंतर निरीक्षण करने व विभाग प्रमुखों को विभिन्न कर्मचारी संघ के मांगों पर उचित कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply