अंबिकापुर। गांधी स्टेडियम में चल रही नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा व सिंह स्पोर्टिंग क्लब कमारी बलरामपुर के बीच खेला गया। इसमें प्रथम हाफ में न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए २ गोल कर २-० की बढ़त बना ली। दूसरे मध्यांतर में भी चरचा की टीम कमारी की टीम पर हावी रही और १ और गोल कर चरचा की टीम ने ३-० से बढ़त बना ली। वहीं कमारी की टीम भी काफी संघर्ष के बाद एक गोल कर अपनी लीड कम की। इस तरह चरचा की टीम ने ३-१ गोल से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में आलोक दुबे पार्षद, प्रबोध मिंज पूर्व महापौर, प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यू गुप्ता, विवेक सिंह शामिल रहे। जबकि मैच के निर्णायक की भूमिका में रविन्द्र, रूपेश, श्याम, दिनेश एवं चंचला रहे। इस प्रतियोगिता का शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच अदानी सरगुजा अकादमी सीनियर व करमपुर के बीच खेला जाएगा।
