samvaad
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में पति ने डंडे से पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, मौत

अंबिकापुर। शराब के नशे में पति ने पत्नी के ऊपर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अन्नू भगत पति अखिलेश भगत ग्राम केसरा थाना जशपुर की रहने वाली थी। किसी अनजान व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने को लेकर पति इस पर शक करता था। बुधवार को पति शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चरित्र शंका को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान गुस्से में आकर डंडे से सिर पर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और बेहोश हो गई। इसके बाद पति ने वहां से भाग कर मोबाइल से घटना की जानकारी अपने भाई को दी। परिजन अन्नू को इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

Leave a Reply