samvaad
छत्तीसगढ़

एनएसएस के छात्राओं ने किया साफ सफाई का कार्यक्रम स्कूल व बाजार परिसर में रासेयो ने की साफ सफाई


सूरजपुर। उ मा विद्यालय लटोरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने स्वच्छता के अभियान के तहत स्कूल व बाजार परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।  आए दिन बाजार में सब्जी चार्ट फुलकी प्लास्टिक दोना पत्तल ऐसे चीज बाजार में खुले में फेंक दिया जाता है जो गंदगी और बीमारी का बड़ा रूप ले लेती है प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल लटोरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के  विद्यार्थियों ने एनएसएस प्रभारी नीलेश मिश्रा की अगुवाई में साफ सफाई का कार्य किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र नाथ तिवारी गोविंद राजवाड़े राजेश सोनी मनोहर लाल दर्पण मौजू द रहे छात्रों में कुंदन गुप्ता सत्यम चौधरी ज्ञान राजवाड़े पूजा यादव मिथिलेश ठाकुर संतोष पैकरा युवक राजवाड़े पुष्पा प्रीतम वर्षा उमेश्वर प्रीति समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply