प्रतापपुर। विकासखण्ड के ग्राम मरहठा के सरनापारा गलफुली नाले में 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने भुमिपुजन किया। ग्राम मरहठा सरनापारा के गलफुली नाला मे पुल निर्माण कराए जाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा वर्षों से की जा रही थी। जिसे शिक्षा मंत्री ने स्वीकृत करा भुमिपुजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री टेकाम ने कहा आज की लडाई तलवार तीर धनुष से नही शिक्षा से किया जा सकता है। आज शिक्षा बहुत आवश्यक है उन्होंने मंच मे बैठे प्रतापपुर के नए एस डी एम दिप्ती नेताम का उदाहरण देते कहा आप के कैसे एक आदिवासी समाज की लडकी उच्च शिक्षा अर्जित कर डिप्टी कलेक्टर बन गई। आप सब शिक्षा के महत्व को समझे। हमारी सरकार शिक्षा को विशेष महत्व दे रही है गांव वालो के मांग पर प्राथमिक शाला मे आहाता निर्माण की स्वीकृती के साथ हैडपंप के मांग को पुरा किए इस दौरान जिला मंत्री प्रतिनिधि कुमार बाबा शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विदयासागर सिह मनोज सिह सतीश चौबे सुरेश चक्रधारी डाक्टर मजीद रामायण गुप्ता राजेश केहरी एस डी एम दिपती नेताम सीईओ निजामुद्दीन थाना प्रभारी किशोर केंवट पंच सरपंच सचिव सहीत ग्रामवासी उपस्थित थे।
