उदयपुर। वन परिक्षेत्र के ग्राम डूमरडीह में गुरुवार के भोर में 2 बजे करीब मादा भालू ग्रामीण विष्णु सिंह के कुंए में गिर गया। सुबह 6 बजे करीब जब ग्रामीणों का आना जाना चालू हुआ तो लोगों ने कुंए में अजीब आवाज सुनकर कौतुहल वश कुंए में झांककर देखा तो भालू कुंए से बाहर निकलने संघर्ष कर रहा था परंतु असफल रहा। रोजगार सहायक गोविंद सिंह ने वन रक्षक शशिकांत सिंह को भालू के कुंए में गिरे होने की सूचना मोबाइल से दी। वन अमला प्रशिक्षु रेंजर ललित साय पैकरा के नेतृत्व में मौके ग्राम डूमरडीह पहुंचे । सैकड़ों की संख्या में लोग कुएं में गिरे हुए भालू को देखने पहुंचे हुए थे पहले 2 बांस डालकर उसे निकालने का प्रयास किया परंतु भालू बाहर नही निकल सका । प्रातः आठ बजे करीब दो सीढ़ियों को जोड़कर 20 फीट गहरे कुंए में डाला गया । लोगों की भीड़ को काफी मशक्कत से कुंए के पास से हटाया गया फिर भालू कुँए से बाहर निकला और भालू जरहाडीह जंगल की ओर चला गया। भालू को रेस्कयू करने के दौरान प्रशिक्षु रेंजर ललित साय पैकरा वनपाल श्याम बिहारी सोनी रामविलास सिंह वनरक्षक गिरीश बहादुर सिंह शशिकांत सिंह धनेश्वर पैकरा अमरनाथ अवधेश पुरी नंदकुमार सरपंच नवल सिंह तथा अन्य लोग सक्रिय रहे।
बैंक कर्मी से कार्ड अपडेट कराने के नाम पर 74 हजार की ठगीअम्बिकापुर। ठगों के झांसे में आकर आम लोग ही नहीं बैंक कर्मी भी अपनी कमाई गवां रहे हैं जिन बैंकों के द्वारा ही ठगों के झांसे में ना आने की सीख आम लोगों को दी जाती है उन बैंको के कर्मचारी भी ठगों की बातों में आकर ठगी का शिकार हो जा रहे हैं ऐसे ही एक मामले में ठगों ने एसबीआई का कस्टमर केयर सेंटर से बोलना बता कर ग्रामीण बैंक की महिला कर्मचारी के खाते से 74 हजार पार कर दिये।इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ बैंक कर्मी नेहा अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि उनके पास एसबीआई का एक क्रेडिट कार्ड भी है उनके मोबाईल पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई के कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड को अपडेट कराने के नाम पर उनसे सारी डिटेल ले ली गई। इसके थोड़ी ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 74 हजार पांच सौ रूपय कट गए। महिला बैंक कर्मी के अनुसार उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 70 हजार रूपये ही है इसके बाद भी उनके खाते से अधिक पैसे कट जाने पर उन्हें आश्चर्य हुआ। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले में चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कर लिया है।
