samvaad
छत्तीसगढ़

बोगा प्रकरण मे हटाए गए आईएएस एसडीओ राज 0 नए एसडीओ सुरेंद्र पैकरा ने संभाला पदभार


 प्रतापपुर। ग्राम पंचायत बोगा  में हुए कूप निर्माण भ्रष्टाचार की जांच नहीं करने वह जांच में लापरवाही करने पर आरईएस विभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी हरिनारायण सिंह राज को जिला पंचायत मन संलग्न कर दिया गया है। उनके जगह पर सहायक अभियंता सुरेंद्र पैकरा को  अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बना कर भैजा गया है। श्री  पैकरा ने बुधवार को जनपद पंचायत प्रतापपुर आकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा की निर्माण कार्यों के  गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखते हुए समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। कार्य  एजेंसी ग्राम पंचायत को किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। सवाल ये उठता है कि समय अवधि पर जांच नहीं करने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी एसडीओ हरिनारायण सिंह राज को तो  हटा दिया गया लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले सरपंच सचिव और सप्लायर के ऊपर अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है जो एक गंभीर विषय बना हुआ है।

Leave a Reply