samvaad
छत्तीसगढ़

फावड़े से प्रहार कर वृद्धा को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार 0 कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


सूरजपुर। गली गलौज कर रहे भतीजे के विरोध की कीमत एक वृद्धा को जान देकर चुकाना पड़ा है। उत्तेजित युवक ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर  मौत के घाट उतार दिया है। घटना   ग्राम कल्याणपुर में हुई है।  बताया गया है कि 16 अक्टूबर को दोपहर में ग्राम कल्याणपुर की 65 वर्षीय मानकुंवर पति चैनसाय अपने घर के परछी में बैठी थी। इसी दौरान इसका भतीजा आलसाय पिता रामफल गाली-गलौज कर रहा था जिसे मानकुंवर ने  मना किया। इससे उत्तेजित  आलसाय ने मानकुंवर के सिर पर फावड़ा से प्राणघातक प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा 108 एम्बुलेंश से मानकुंवर को जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रिफर किया गया। जहां रात्रि में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  मेडिकल अस्पताल अम्बिकापुर की सूचना व मर्ग डायरी अवलोकन पश्चात आरोपी के विरूद्व हत्या का अपराध  पंजीबद्व किया गया। प्रकरण में आरोपी घटना दिवस से फरार था।  मुखबीर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव से सोमवार को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त कर आरोपी आलसाय को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  धर्मानंद शुक्ला, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, के.के.यादव, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, तालीब शेख, आरक्षक राधेश्याम साहू व रामकुमार नायक सक्रिय रहे

Leave a Reply