samvaad
छत्तीसगढ़

—————————————- जीवनदायिनी का सीना छलनी कर किये जा रहे अवैध रेत तस्करी से भड़के ग्रामीण 0 रेत परिवहन में लगे तीन ट्रक पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सूरजपुर। कलेक्टर के तमाम निर्देशो के बावजूद रेत तस्करी पर रोक नही लग पा रही है तो वही प्रशासन के संरक्षण में बिना रोक टोक के रेत का उत्खनन ,परिवहन किया जा रहा है। कई बार रेत की तस्करी को लेकर शिकवा शिकायते भी होती रही है पर आज तक जिला प्रसाशन ने कोई मुकम्मल कार्रवाई नही की जिससे सरकार व प्रशासन विपक्ष के निशाने पर भी रहे है।. रेत की तस्करी से क्षेत्र की कई जीवनदायिनी नदियों के अस्तिव पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे है. जिससे यहां के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिनो पहले कलेक्टर से शिकायत कर बताया था कि बडे पैमाने पर ग्राम जुर में रेत उत्खनन कर भण्डार कर रेत का रात में परिवहन किया जा रहा था। ग्रामीणो ने इस पर रोक लगाने व कार्यवाही की मांग की थी। बहरहाल बीती रात ग्रामीणों ने तस्करी में लगे वाहनों को रोक कर बसदेई पुलिस के हवाले करते हुए स्पष्ठ कर दिया है कि वे रेत की तस्करी अब स्वीकार नही करेंगे। भाजपा अजजा मोर्चा के सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कई दिनों से ग्रामीण रेत तस्करी की शिकायत कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जुर से बसदेई मार्ग में पड़ने वाले नाला से रेत निकाल कर दीगर राज्यो में भेजा जा रहा है। बीती रात ऐसी शिकायत पर  बंजा में तीन ट्रकों को रोक कर पुलिस के हवाले किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों में नम्बर तक नही थे दस्तावेज की तो बात ही दूर है। उन्होंने यह भी कहा कि रात में खनिज विभाग के अफसरों को फोन किया गया था पर कोई हल नही निकला तो ग्रामीणों के साथ यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भैयाथान अमन प्रताप सिंह, विराट प्रताप सिंह, लालचंद शर्मा, जूर सरपंच सुंदर सिंह, पूर्व जनपद सदस्य हुबलाल सिंह किसान मोर्चा के प्रभारी राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रहे।जिले से रेत का बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन व परिवहन  किसी से छिपा नही है।  प्रशासन रेत कारोबारियो के सामने नतमस्तक रहा है। अब प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद फिर से रेत माफिया बडे पैमाने पर रेत उत्खनन परिवहन करने की तैयारी में लग गये है। वही आम लोग प्रसाशन की विश्वनीयता पर सवाल खडे कर रहे है।

Leave a Reply