सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाज में 25 हाथियों के दल में से एक नन्हे शावक की दलदल में फंसने से आज सुबह मौत हो गई. हाथियों के झुंड ने नन्हे हाथी को दलदल से घंटों तक निकालने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। ज्यादा देर तक दलदल में फंसने से नन्हे हाथी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से ग्राम जाज व चेन्द्रा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं इसी बीच ग्राम जाज में धान की फसल खाकर वापस जंगल की ओर जाते गांव के समीप नाले के दलदल में हाथी का बच्चा फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।. ग्रामीणों ने बताया कि 25 हाथियों दल पिछले एक सप्ताह से ग्राम जाज व चेन्द्रा क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं और इस दल के द्वारा कई एकड़ की धान की फसल सहित घर तोड़ दिए हैं इसी बीच ग्राम जाज के नाले के दलदल में फंसने से हाथी के शावक की मौत हो गई। हाथी के शावक की मौत की खबर मिलते ही वन अमला दल बल के साथ पहुंच मृत हाथी के शावक को दलदल से निकाला गया जहा पर आवश्यक कार्यवाही कर शव को दफना दिया गया। फिलहाल हाथीयो का दल ग्राम जाज के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। इस संबंध में कुदरगढ़ रेंजर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया की ग्राम जाज में आज सुबह हाथियों का झुंड गांव से धान का फसल खाकर जंगल को ओर जा रहा था तभी दो साल का हाथी का बच्चा नाले के दलदल में फस गया जिसको हाथियों के झुंड ने निकालने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई।