सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राज्योत्सव मनाने जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। श्री सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्योत्सव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होने समस्त विभागों को आयोजन की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उत्सव का आयोजन केवल एक दिवस का होगा। इस बीच सभी शासकीय भवन रोशन किये जाएंगे। स्थानीय कलाकारों की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विकास आधारित प्रदर्शनी भी सजाये जाएंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्य से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन की विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को कार्यक्रम में लाभाविन्त किया जायेगा। राज्योत्सव आयोजन की तैयारी के लिए जिला पंचायत सीईओ राहूल देव को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्योत्सव का आयोजन स्टेडियम ग्राउण्ड हाई स्कूल मैदान सूरजपुर में आयोजित किया जाएगा। करीब दर्जन भर शासकीय विभागों द्वारा विकास कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी सजायी जायेंगी। राज्य निर्माण के बाद प्रमुख उपलब्धियों को मॉडल के रूप में जीवंत प्रदर्शन किये जाने के निर्देश दिये हैं। केवल स्थानीय कलाकारों को राज्योत्सव पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होने चाहिए। किसी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न हो यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जायेगा। स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए उप संचालक समाज कल्याण की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय चयन समिति गठित की गई है।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहूल देव, डीएफओ बी.एस. भगत, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, एसडीएम भैयाथान प्रकाश राजपूत, एसडीएम प्रतापपुर सुश्री दीपीका नेताम सहित जिला के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
राज्योत्सव की तैयारियों हेतु कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश 0 एक नवम्बर को मनेगा राज्योत्सव

Leave a reply