के लिए करें कामसंभागायुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं तथा जिले के वर्तमान परिदृश्य के सबंध में चर्चा कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ-साथ समस्त कार्यालय प्रमुखों से निरंतर क्षेत्रभ्रमण करने को कहा ताकि समस्याओं का पता चलने से उसका तत्काल निराकरण किया जा सके। उन्होंने खाद्य विभाग से राशन वितरण की नियमितता के संबंध में जानकारी ली तथा पहुंचविहीन क्षेत्रों में समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास अधिकारी से आंगनबाड़ी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने को कहा तथा शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका आंकलन करने का निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने संभागायुक्त से कहा कि अनभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तरीय अधिकारियों को पंचायतवार नोडल बनाया गया है तथा शिविर के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। साथ ही पहाड़ी कोरवा और पण्डो परिवारों का सर्वे कार्य भी जारी है तथा विशेष पिछड़ी जनजाति को केन्द्रित कर स्वास्थ्य व समाधान शिविर संचालित हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ समुदाय के लोगों को मिल रहा है। बैठक के अंत में संभागायुक्त ने अन्य विभागों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा है।
संभागायुक्त ने कार्यालय प्रमुखों के साथ बैठक कर की विभागीय कार्यों की समीक्षाअनुविभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा- क्षेत्रभ्रमण कर समस्याओं के निराकरण

Leave a reply