samvaad
छत्तीसगढ़

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु क्षितिज कोचिंग संस्थान की प्रवेश परीक्षा स्थगित, आगामी तिथि से कराया जायेगा अवगत

बलरामपुर प्रशासन द्वारा स्नातक उर्तीण छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्षितिज कोचिंग संस्थान, रामानुजगंज के माध्यम से तैयारी कराने का निर्णय लिया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी0एक्का ने जानकारी दी है कि क्षितिज कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को नियत किया गया था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से उक्त परीक्षा स्थगित की जाती है। चयन परीक्षा की आगामी तिथि से पुनः अवगत कराया जायेगा। छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से जिले की वेबसाईट का अवलोकन करें।

Leave a Reply