अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता कार्यक्रम लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण 10 अक्टूबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया ब्रम्हपारा अंग्रेजी माध्यम विद्याल का निरीक्षण
गणित के सवाल हल करने बच्चों को दिए टिप्स
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही के गोयल ने शनिवार को अम्बिकपुर के ब्रम्हपारा स्थित स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय से स्कूल की शैक्षणिक गतिविधिययाँ एवं संसाधनों की जानकारी ली। प्राचार्य की मांग पर स्कूल के लिए 6 सेट कम्प्यूटर सिस्टम उच्च अधिकारियो से चर्चा कर देने की बात कही।
प्रोफेसर गोयल ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियो से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों से गणित से संबंधित सवाल पूछे और सवाल हल करने के टिप्स भी दिए।
निरीक्षण में दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
