सूरजपुर/साथी फाउन्डेशन छत्तीसगढ़ और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में लाईफ लाईन एकाप्रेस शिविर विश्रामपुर मे 26 सितंबर से 13 अक्टूबर तक निरन्तर सेनिटाइज़ेशन का कार्य किया जा रहा है। शिविर में समस्त कक्ष, कार्यालय, परीक्षण कक्ष, भर्ती कक्ष व ट्रेन में सम्पूर्ण रूप से प्रतिदिन 3 बार सुबह, दोपहर, शाम निरन्तर सेनिटाइज़ेशन युवा साथी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कोविड-19 जैसी गंभीरतम समस्या के इस दौर में हमारा प्रयास यही है कि छ.ग. के सुदूर ग्रामीण अंचलो, नगरों से आने वाले रोगियों को कोविड-19 जैसा जानलेवा वायरस से सुरक्षा प्रदान हो सके। युवा साथी फाउंडेशन छ. ग. के सचिव श्री रजनीश गर्ग व पुलिस अधीक्षीका श्रीमती भावना गुप्ता की सहमति व सहयोग से यह महत्वपूर्ण व आवश्यक कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर निरीक्षक विश्रामपुर श्री सुभाष कुजूर का सहयोग सराहनीय है। समाज सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य में श्री रजनीश गर्ग युवा साथी फाउन्डेशन छ.ग., श्रीमती भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षीका, एम.डी. अफरोज़ खान डिस्ट्रिक्ट को अर्डिनेटर युवा साथी फाउंडेशन व कार्यकर्ता, सेनिटाइजेशन स्पेयर, वॉलिंटियर श्री रमी कुमार, चन्द्रिका प्रसाद, मिथुन कुमार, कुमारी पिंकी, श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा महत्वपूर्ण कार्य निरन्तर किया जा रहा है।
युवा साथी फाउंडेशन एवं पुलिस के द्वारा लाइफ लाइन शिविर बिश्रामपुर में निरंतर किया जा रहा सैनिटाइजेशन
Leave a reply