samvaad
छत्तीसगढ़

हेल्पडेस्क से मिलेगी योजनाओं की जानकारीप्रशासन ने मंगाए सुझाव


सूरजपुर।जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुंच सके इसके लिए हेल्पडेस्क की स्थापना कलेक्ट्रेट कार्यालय में की है। जिसमे प्रत्येक योजनाओं के लिए अलग-अलग डेस्क बनाये गए हैं जिसमे अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किये गए हैं। इसमें नरवा डेस्क में नोडल अधिकारी निशांत सिंहदेव मो.- 9406295150 एवं सहायक दीपक सावरगांवकर मो. 9669914104, गरवा डेस्क में नोडल अधिकारी निशांत सिंहदेव एवं सहायक जनेश्वर सिंह मो.- 9669729905, आत्मानंद डेस्क में नोडल शशिकांत सिंह मो.- 9406461244 एवं सहायक  दिनेश द्विवेदी मो.- 6261594446, जनसंवाद डेस्क में नोडल अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह मो.- 6264446152 एवं सहायक परमेश्वर मो. 9770770395, वन अधिकार डेस्क में नोडल अधिकारी विश्वनाथ रेड्डी मो. 7587054500 एवं सहायक राजेंद्र तिवारी मो. 9406042634, कॉल सेंटर डेस्क में नोडल अधिकारी शशिकांत सिंह एवं सहायक सतीश जयसवाल 9165291104 विनेश कुमार यादव मो. 7089665052 शोभनाथ राजवाड़े मो. 7089665052, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण डेस्क में नोडल अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह एवं सहायक दीपक सावरगांवकर, सुपोषण डेस्क में नोडल अधिकारी  चंद्रबेश सिंह सिसोदिया मो. 9407684308 एवं सहायक निलेश गोस्वामी मो. 9039681889, कोरोना डेस्क में नोडल अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं सहायक  दीक्षित वर्मा मो. 8319411948, राजस्व डेस्क में नोडल अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह एवं सहायक दुर्गेश सिंह मो. 8770556702, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना डेस्क में नोडल अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं सहायक संजीत सिंह मो. 9407742001, सामाजिक योजनाएं डेस्क में नोडल अधिकारी  घनश्याम पाणिग्राही मो.- 8821025550 एवं सहायक संजीत सिंह, पंचायत डेस्क में नोडल अधिकारी घनश्याम पाणिग्राही एवं सहायक जनेश्वर सिंह, पीआर डेस्क में नोडल अधिकारी  घनश्याम पाणिग्राही एवं नोडल सतीश जयसवाल, विनेश कुमार यादव,  शोभनाथ राजवाड़े, को-ऑर्डिनेशन डेस्क में नोडल अधिकारी  चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं सहायक दीक्षित वर्मा को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो का लाभ जिले के प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके इसके लिए यह जरूरी है कि लोगो को अपनी पात्रता एवं आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी हो, साथ ही लोगो के पास कई ऐसे प्रश्न होते हैं जो उन्हें आसानी से प्राप्त नही होते हैं, इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित किये गए हैं जिसमे अधिकारी और सहायक का नंबर सार्वजनिक किया गया है। जिले के लोग इन नंबर पर कॉल करके संबंधित डेस्क के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही इन कार्यक्रमों को और भी बेहतर बनाने के लिए लोगो के पास सुझाव हैं तो वो भी सादर आमंत्रित हैं अच्छे सुझावों पर विचार कर उन्हें अमल में लाने का पूरा प्रयास जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply