samvaad
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

सूरजपुर।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ राहुल देव द्वारा लगातार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला सीईओ ने केन्द्र सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान योजना जल जीवन मिशन का सुचारू एवं तकनीकी क्रियान्वयन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस कार्य प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले में समूह जल प्रदाय योजनाओं तथा ग्रामों के रेट्रोफिटिंग योजनाओं के विस्तृत प्रोजेक्ट रिर्पोट तैयार करने चयनित अनुबंधित कन्सलटेन्टों को कार्यालय में रहकर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय के पानी जांच हेतु स्थापित लैब का अवलोकन किया एवं एक्सपायरी केमिकल्स को डिस्पोजल किया जाकर लैब को सुव्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का निरंतर मॉनिटरिंग किए जाने हेतु नोटिस बोर्ड लगाने एवं प्रतिदिन की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराने हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित दिए।जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मिशन के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र सहित शासकीय भवनों में पेयजल की उपलब्धता शासन की प्राथमिकता में शामिल है, और इसके तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग भी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को करनी होगी। उन्होंने योजनाओं की स्थापना की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को निर्धारित मात्रा में पानी मिले और अतिरिक्त पानी का संग्रहण न करने पाए, इसके लिए तकनीकी उपाय करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए।

Leave a Reply