सहभागितासूरजपुर।लाईफ लाईन शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा मरीजों के शिविर तक आने, यहां ठहरने एवं भोजन, नाश्ता पानी एवं विभिन्न सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। यह कार्यक्रम इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन, जिला प्रशासन सूरजपुर एवं विविध स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जा रहा है ।शिविर में ईलाज हेतु आ रहे हजारों लोगो को भोजन, नास्ता प्रदाय करने के लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में जिला छ. ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सूरजपुर ने आज सुबह मरीज के परिजन को नाश्ता, खिचड़ी और दोपहर का भोजन करा कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।
