अम्बिकापुर। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर.नागवंशी ने बताया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार स्व.राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास के अंतर्गत बालक बालिकाओं को शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाता है। चालू शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अक्टूबर को प्रातः10ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई है। स्कूलों में प्रवेश के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है। अथवा विकासखण्ड मुख्यालय लखनपुर एवं उदयपुर में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। उन विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं जिन विद्यार्थियों ने विकासखण्ड मुख्यालय लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट में आवेदन पत्र जमा किया है। उनका परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर स्थित सेण्ट जेवियर्स उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त ने कहा है कि विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने दो घण्टे पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन
अम्बिकापुर। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रभारी प्राचार्य कमाण्डर तजिन्दर सिंह गिल ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंपेेममण्दजंण्दपबण्पद पर 26 अक्टूबर 2021 तक जमा किए जा सकेंगे।