samvaad
छत्तीसगढ़

आजाद सेवा संघ ने ऑनलाइन अध्ययन हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अंबिकापुर। आजाद सेवा संघ के छात्र मोर्चा ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष फरहान आलम के नेतृत्व में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर द्वारा ज्ञापन सौंपकर छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण वितरण कराने हेतु ज्ञापन के द्वारा अपनी मांग रखी। ज्ञापन सौंपने आए फरहान आलम ने बताया कि विगत 2 वर्षों से कोरोना के प्रकोप के कारण सभी महाविद्यालयों में अध्ययन का अध्यापन पद्धती ऑनलाइन कर दिया गया है परंतु सभी छात्र-छात्राओं खासकर आर्थिक रूप से वंचित छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध ना होने के कारण उनके अध्ययन में प्रभाव पढ़ रहा है हमने ज्ञापन के द्वारा इन सभी मांगों से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री महोदय को अवगत कराया और उनसे छात्र छात्राओं के हित में सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेने का आग्रह किया है।तथा मांग की है कि छात्र छात्राओं के लिए आवश्यक उपकरण जैसे मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप आदि जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।कार्यक्रम में आजाद सेवा संघ छात्र मोर्चा के महासचिव आनंद पटेल, रितिक गुप्ता, शिवांग राय, अंकित दुबे, आसिफ आलम, अतुल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अजय कुशवाहा तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपलब्ध रहे।

Leave a Reply