अंबिकापुर। पुरानी रंजिश को लेकर कॉलेज से वापस घर लौट रहे छात्र की आधा दर्जन युवकों ने मिलकर बेदम पिटाई कर दी। वही इसके गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्र ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार अनुग्रह बघेल पिता नन्हू राम बघेल 19 वर्ष दर्रीपारा सोसायटी गली हनुमान मंदिर थाना कोतवाली का निवासी है। वह सूरजपुर पलिटेकनिक कालेज में पढ़ाई करता है। 4 अक्टूबर को कालेज से वह वापस अपने घर जा रहा था। 4. 39 बजे नमनाकला महामाया पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था उसी समय आनंद मिश्रा, ओमकार सिहं उर्फ रिशु, शिवम सिहं, विनय पंडित, पंकज प्रजापति, रिषब सोनी उर्फ चट्टन, आलोक सिहं और उसके साथ अन्य साथी भी थे जो कि मुंह पर कपडा बन्धे थे पुरानी रंजिस की बात को लेकर गाडी से उतार कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, राड फाईटर बेदम पिटाई कर दी। अनुग्रह ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस सभी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 147, 427 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
