samvaad
छत्तीसगढ़

लखीमपुर में हुए हादसे के विरोध में युवा कांग्रेस ने दहन किया पुतला

अंबिकापुर। लखीमपुर में हुए हादसे को लेकर आक्रोश युवा कांग्रेस ने पुतला दहन कर के जताया।  आज स्थानीय गाँधी चौक में लखीमपुर में हुए अराजग हादसे एंव कॉंग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस सरगुज़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एंव  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बीच चौक में पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के कार्य.जिला अध्यक्ष विकल झा ने मांग किया कि दोषियों पर जल्द कार्यवाही हो तथा विपक्ष के नेताओ के जाने पर रोक न लगाई जाए। इस दौरान  युवा कांग्रेस कार्य. जिलाध्यक्ष विकल झा ग्रामीण अध्यक्ष उत्तम राजवाड़े, निक्की खान ,शुभम जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल,आकाश अग्रहरि,ऋषिराज सिंह,  राहुल सोनी,प्रीतिका विश्वकर्मा, सोमा मुखर्जी,आकाश यादव,अभिषेक सोनी,अभिषेक गुप्ता,राहुल नॉक्स,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply