samvaad
छत्तीसगढ़

बाल संदर्भ शिविर का बसदेई में हुआ आयोजन 0 लाभान्वित हुए 86 गंभीर कुपोषित बच्चे


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में सोमवार को महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बसदेई पंचायत में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 86 गम्भीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें तत्काल दवा उपलब्ध कराई गई साथ ही वहाँ आए पालको से लक्ष्य सुपोषण अभियान की चर्चा कर अच्छे खानपान की सलाह दी गयी है।  इस शिविर में डॉ0 मीना सोनी, डॉ राहुल तिवारी, डॉ मुकेश गुप्ता , दीपा बैरागी ,एनआरसी से सुश्री रुपा ,स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ और आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply