samvaad
छत्तीसगढ़

आस्था के प्रतीक दुल्ही तालाब की अब सुधरेगी दशा—————————————- सौंदर्यीकरण के साथ दूधिया रौशनी से रौशन होगा दूल्ही तलाब 0 कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सूरजपुर। शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने  पंच मंदिर स्थित दूल्ही तलाब का निरीक्षण किया। जहां पसरी गंदगी व कचरो के ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने   सौंदर्यीकरण, साफ सफाई, लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुल्ही तालाब को दूधिया रौशनी से रौशन करने के लिए क्रेडा विभाग को हाई मास सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने  तलाब किनारे स्थित झाड़ियों को कटिंग करने,  साफ सफाई कराने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर पुराने नगर पालिका कार्यालय भी पहुंचे तथा वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने अनुपयोगी सामग्री को नीलामी करने व पुराने भवन को ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए सभा कक्ष, हॉल, बच्चों के लिए खेलने के लिए कक्ष, कोचिंग कर रहे छात्रों को रहने एवं अध्ययन व्यवस्था व्यवस्थित करने के लिए कार्य योजना बनाने पालिका अधिकारी को निर्देशित किया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, पार्षद वीरेंद्र बंसल, श्रीमती पुष्प लता साहू, प्रवेश गोयल, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, उप अभियंता मोनिका प्रसाद, डूडा अधिकारी संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
0 ,,,, तो बगुलाभगत नेताओ के चेहरे से उठ जाएगा पर्दा
 धार्मिक आस्था का प्रतीक व नगर की शान कहे जाने वाले दुल्ही तालाब में कायाकल्प के नाम पर पिछले 15 वर्षों से प्रतिवर्ष बड़ी राशि खर्च की जाती रही है। लेकिन इस तालाब की दशा व दिशा नहीं बदली।नगर पालिका के माध्यम से कितनी राशि खर्च हुई और किसमें खर्च हुई है। अगर इसकी जांच हो जाये  तो नगर के बगुलाभगत नेताओ के चेहरे से शराफत व ईमानदारी का पर्दा हट जाएगा।

Leave a Reply