अम्बिकापुर 5 अक्टूबर 2021/मिनीमाता सम्मान हेतु महिला या अशासकीय संस्था से आवेदन 10 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योती मिंज ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 1 महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके तहत 2 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु इच्छुक महिला या संस्था महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर में आवेदन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क
Leave a reply
