अंबिकापुर – दलाली, भ्रष्टाचार और वसूली pwd ऑफिस की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुका है। क्योंकि pwd अफसर ही इस भ्रष्टाचार की इमारत का ‘आधार’ बने हुए हैं। इनकी छत्रछाया में ही यह भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। pwd ऑफिस में एक माफिया ऐसा भी है जो सुशासन के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है… और वो है इस ऑफिस का दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर आपरेटर अभिषेक सोनी … कहने को तो ये pwd विभाग का अदना सा कर्मचारी है… पर हकीकत में ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी है…? इससे विभाग के बड़े बड़े अधिकारी व ठेकेदार भी डरते है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंप्यूटर आपरेटर अभिषेक सोनी सेटिंग कर कार्यों के मद में परिवर्तन का लागत से अधिक राशी का भुगतान ठेकेदारों को अनुचित तरीके से कराता है इस कार्य में कंप्यूटर आपरेटर को उच्च अधिकारी का भी सह प्राप्त रहता है
इस कंप्यूटर आपरेटर के द्वारा कार्यपालन अभियंता वेदिया को समय समयं पर खूब मख्खन भी लगाया जाता है साथ ही अधिकारियों के लिए शराब और शबाब की व्यवस्था भी करता है नशे में होने पर अधिकारियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है यह कंप्यूटर ऑपरेटर पूर्व के अधिकारियों का भी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अधिकारियों को ब्लैकमेल करता रहा है
वीडियो बनाकर अधिकारियों को अपने इशारे पर चलाकर ठेकेदारों और विभाग के कर्मचारियों को प्रताड़ित करता रहता है कार्यालय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों पर इस कंप्यूटर ऑपरेटर का नियंत्रण है इस के द्वारा कार्यालय के समस्त ठेकेदार और इंजीनियरों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है जिससे इनमें रोष का माहौल बना हुआ है
कलेक्टर दर पर कार्य करने वाले या क्या कंप्यूटर ऑपरेटर 12 लाख की कार से ऑफिस आता है जिसका नंबर भी वीआईपी है इतना ही नहीं इसमें शहर के प्रमुख स्थानों में कई प्लाट भी खरीद रहे हैं चर्चा तो यह भी है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने यहां तक कह दिया है कि कार्यपालक अभियंता वेदिया के रहते हुए कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता और ना ही कोई उससे हटा सकता है ।
